October 9, 2026

गौतम बुद्ध नगर में शराब दुकानों के लिए रिकॉर्ड 4047 आवेदन, सरकार को ₹28 करोड़ का फायदा।

1002391935

गौतम बुद्ध नगर में आबकारी विभाग का धमाका: शराब की 30 दुकानों के लिए आए रिकॉर्ड 4047 आवेदन, सरकार को ₹28 करोड़ का राजस्व

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : गौतम बुद्ध नगर में आबकारी विभाग ने राजस्व और आवेदनों के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है।गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय चयन समिति की मौजूदगी में द्वितीय चरण की ई-लॉटरी संपन्न हुई। यह दिन जिले के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पूरे उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों के लिए सबसे अधिक आवेदन इसी जनपद में प्राप्त हुए हैं। बता दें कि ई-लॉटरी के माध्यम से कुल 30 दुकानों का व्यवस्थापन किया गया। इसमें देशी मदिरा की 24 दुकानें (1 अवशेष + 23 नवसृजित), 4 मॉडल शॉप और 2 कंपोजिट दुकानें शामिल रहीं और इन 30 दुकानों के लिए कुल 4047 आवेदन प्राप्त हुए। सबसे ज्यादा होड़ देशी शराब की दुकानों के लिए दिखी, जहां 24 दुकानों के लिए 3535 आवेदन आए। कंपोजिट दुकानों के लिए 507 और मॉडल शॉप के लिए 5 आवेदन मिले और आवेदन शुल्क के माध्यम से विभाग को लगभग 28 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है और पूरी प्रक्रिया को कलेक्ट्रेट परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया ताकि आवेदक इसे पारदर्शिता के साथ देख सकें और जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे, सहायक आबकारी आयुक्त रविशंकर, पुलिस विभाग के अधिकारियों और समस्त आबकारी निरीक्षकों की निगरानी में पूरी सुचिता के साथ संपन्न हुई।

जिला आबकारी अधिकारी ने ई-लॉटरी प्रक्रिया के बारे में क्या कुछ बताया!

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि आज की ई-लॉटरी प्रक्रिया न केवल पारदर्शी रही, बल्कि राजस्व की दृष्टि से भी ऐतिहासिक साबित हुई है। हमें कुल 30 दुकानों के लिए 4047 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें देशी मदिरा की दुकानों के लिए भारी उत्साह देखा गया। अकेले देशी मदिरा की 24 दुकानों के लिए 3535 आवेदन आए। यह पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी जनपद में प्राप्त आवेदनों की सर्वाधिक संख्या है। हमने पूरी प्रक्रिया को आवेदकों के सामने लाइव प्रसारण के जरिए अत्यंत शुचिता के साथ संपन्न किया है।”

Author

You may have missed