Noida Crime : सेक्टर-126 पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़।

:- सोशल मीडिया पर विदेश नौकरी का झांसा, 1.50 लाख की ठगी का खुलासा

नोएडा के सेक्टर-126 थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं और पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और नकदी बरामद की है। बता दें कि 27 फरवरी 2026 को एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि सोशल मीडिया पर नौकरी का विज्ञापन दिखाकर उससे करीब 1.50 लाख रुपये ठग लिए गए हैं और पुलिस टीम ने स्थानीय इंटेलिजेंस की मदद से DMI टी-प्वाइंट से सुपरनोवा बिल्डिंग (सेक्टर-94) की ओर जाने वाले मार्ग से दोनों आरोपियों को दबोचा और गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम नियाज अहमद उर्फ अरमान और राजू शाह हैं के रूप में हुई है और पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाला निम्नलिखित सामान बरामद किया है जैसे 09 भारतीय पासपोर्ट,07 फर्जी जॉब पंपलेट और 07 फर्जी एयरलाइन टिकट,09 कूटरचित (फर्जी) वीजा प्रिंटआउट,01 लैपटॉप और 04 मोबाइल फोन,73,500 रुपये नगद (ठगी की राशि का हिस्सा) बरामद किये है।

अपराध का तरीका!

यह आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक विदेशी नौकरियों के विज्ञापन डालते थे। जब कोई व्यक्ति इनसे संपर्क करता, तो उन्हें फर्जी वीजा और हवाई टिकट दिखाकर विश्वास में लिया जाता और प्रोसेसिंग फीस व अन्य शुल्कों के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए जाते थे।

नोएडा पुलिस की आम लोगों से अपील!

नोएडा पुलिस ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है और किसी भी अनधिकृत एजेंट को पासपोर्ट या पैसा देने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच Ministry of External Affairs (MEA) के ई-माइग्रेट पोर्टल पर करने का सुझाव दिया है।