October 13, 2026

U.P : गाजियाबाद के लोनी में चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला।

1002214945

CCTV फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान में जुटी लोनी पुलिस

न्यूज़ डायरी टुडे, गाजियाबाद।

गाजियाबाद के लोनी इलाके में चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक (जिन्हें सलीम वास्तविक भी कहा जाता है) पर शुक्रवार,27 फरवरी 2026 की सुबह जानलेवा हमला हुआ।
बता दें कि बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने Ashok Vihar Colony स्थित उनके घर/कार्यालय में घुसकर गर्दन और पेट पर चाकू से कई वार किए। हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखे थे और सलीम वास्तिक की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के GTB Hospital रेफर किया गया, जहाँ वे फिलहाल ICU में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं और सलीम वास्तिक के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है,जिसमें उन्होंने एक भाटी बिल्डर और एक AIMIM नेता सहित कई लोगों को नामजद किया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।लोनी पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

संभावित कारण:-

सलीम वास्तिक खुद को ‘पूर्व मुस्लिम’ (Ex-Muslim) बताते हैं और अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर धार्मिक मुद्दों व इस्लाम की आलोचना को लेकर मुखर रहे हैं। हालांकि, पुलिस अभी हमले के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

Author

You may have missed