न्यूज़ डायरी टुडे, जेवर।
Noida: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को निरंतर मजबूती मिल रही है। इसी विजन के तहत जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में फ़लैदा बांगर-सोलडा मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। बता दें कि यह सड़क जेवर विधानसभा के ग्राम फ़लैदा बांगर से फ़लैदा खादर मार्ग होते हुए हरियाणा राज्य के सोलडा मार्ग तक बनाई जा रही है और लगभग 2 किलो मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर ₹1.37 करोड़ की लागत आएगी और इस मार्ग के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ उत्तर प्रदेश और हरियाणा की मातृशक्तिद्वारा संयुक्त रूप से किया गया और यह संपर्क मार्ग उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच सीधा जुड़ाव स्थापित करेगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम होगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ाव!
यह मार्ग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास के क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र में व्यापार और विकास को नई गति मिलेगी और इस सड़क के निर्माण से हरियाणा के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है और यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर’ और सुदृढ़ सड़क अवसंरचना के लक्ष्य का हिस्सा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य आर्थिक केंद्रों से जोड़ने पर केंद्रित है।