नोएडा कोर्ट परिसर में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत, न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया शुभारंभ।

✍️ योगेश राणा

:- सुलह-समझौते से विवाद खत्म करने की पहल, गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और जनपद के प्रशासनिक न्यायाधीश अजीत कुमार ने शनिवार, 14 मार्च 2026 को गौतमबुद्धनगर जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया। बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया और सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के निपटारे पर जोर दिया और न्यायमूर्ति ने न्यायालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण किया। उन्होंने वहां संचालित सरकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली और परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने स्वयं अपना रक्तचाप (Blood Pressure) चेक कराया, जिससे संदेश दिया गया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है और इस आयोजन के माध्यम से पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी और दुर्घटना प्रतिकर जैसे कई वर्षों से लंबित मामलों को आपसी सहमति से मौके पर ही हल करने का प्रयास किया गया।

ई सेवा केंद्र का क्या शुभारंभ!

न्यायालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस ई-सेवा केंद्र (e-Sewa Kendra) और वीसी सेंटर(VC Center) का लोकार्पण किया गया और बार एसोसिएशन परिसर में नवनिर्मित गेट और गार्ड रूम का भी उद्घाटन न्यायमूर्ति द्वारा किया गया। न्यायमूर्ति ने लोक अदालत की सफलता के लिए न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया ताकि अधिक से अधिक वादों का त्वरित निस्तारण हो सके।