LPG Price Hike : होली के बाद महंगाई का झटका! घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल ₹115 महंगा।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे,नई दिल्ली।

7 मार्च 2026 यानी आज से रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है और जिससे आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में ₹60 का इजाफा हुआ है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹115 बढ़ गई है। बता दें कि घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो) इसकी कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी हुई है और दिल्ली में अब यह ₹853 के बजाय ₹913 में मिलेगा और कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) इसके दाम में ₹115 की बड़ी वृद्धि की गई है। दिल्ली में इसकी नई कीमत ₹1,883 और मुंबई में ₹1,835 हो गई है और यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से मिडल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण हुई है।

सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं मिलेगी राहत या पढ़ेगी महंगाई की मार!

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए वर्तमान सब्सिडी जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन बाजार मूल्य में वृद्धि का असर सभी श्रेणियों पर पड़ेगा और यह बढ़ोतरी होली के त्योहार के तुरंत बाद हुई है, जिससे मध्यम वर्ग के बजट पर सीधा असर पड़ेगा। इससे पहले 1 मार्च को भी कमर्शियल गैस के दामों में मामूली वृद्धि देखी गई थी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.