Noida Police Action : वकील से मारपीट के आरोप में दो सब-इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : गौतम बुद्ध नगर में एक वकील के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में दो उपनिरीक्षकों सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना 14 मार्च 2026 की है,जिसके बाद अधिवक्ताओं के भारी विरोध के कारण पुलिस प्रशासन को यह त्वरित कार्रवाई करनी पड़ी। बता दें कि पुलिस टीम एक मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त (अधिवक्ता के भाई) की तलाश में ग्राम ककराला स्थित उनके घर पहुंची थी और पीड़ित अधिवक्ता फरीद अहमद का आरोप है कि शनिवार रात (14 मार्च 2026) करीब 11:30 बजे चार पुलिसकर्मी उनके घर आए, परिवार के साथ अभद्रता की और उन्हें जबरन उठाकर बिसरख कोतवाली ले गए, जहां उनके साथ मारपीट की गई और घटना की सूचना मिलते ही रविवार सुबह बड़ी संख्या में अधिवक्ता बिसरख कोतवाली पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की और अधिवक्ताओं के कड़े रुख को देखते हुए सेंट्रल जोन के एडिशनल डीसीपी आर.के. गौतम ने त्वरित जांच के आदेश दिए। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दो दरोगा (श्रीपाल गिरी और कृष्ण कुमार) और दो अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।