Noida: नोएडा में सफाईकर्मियों की गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधिकारियों(ACP-2) से मिला और गिरफ्तार किए गए सफाईकर्मियों की तत्काल रिहाई की मांग की। बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने तर्क दिया कि सफाईकर्मी अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, और उनकी गिरफ्तारी अनुचित है और प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बातचीत में ACP-2 ने मामले की समीक्षा करने और उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद सफाईकर्मियों की जल्द रिहाई का आश्वासन दिया।
आंदोलन की चेतावनी!
सपा नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि प्रशासन अपने वादे के अनुसार सफाईकर्मियों को जल्द रिहा नहीं करता है, तो नोएडा समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। पार्टी ने साफ किया है कि वे सफाईकर्मियों के हक की लड़ाई में उनके साथ हैं और किसी भी तरह के दमन को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
क्या पूरा मामला!
यह घटनाक्रम नोएडा प्राधिकरण द्वारा हाल ही में सफाई व्यवस्था में किए गए बदलावों और हड़ताल के बाद शुरू हुई कानूनी कार्रवाई के बाद सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने कई श्रमिक नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए थे।