DPS Noida Annual Function 2026 : वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरा जलवा, मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा ने दी शुभकामनाएं।

✍️ योगेश राणा

DPS नोएडा के वार्षिकोत्सव में उमड़ा उत्साह, मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा ने की विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

Noida: नोएडा के सेक्टर-30 स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के साल भर के कठिन परिश्रम और उपलब्धियों का प्रतिबिंब है। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधकगण, शिक्षकों, प्रिय विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं!

विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और नाटकों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कई प्रस्तुतियों ने देश की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक संदेशों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया और शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया और बड़ी संख्या में उपस्थित परिजनों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक समिति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के स्वर से गुंजायमान हो उठा।