नोएडा प्राधिकरण सख्त : औद्योगिक भूखंड पर कार शोरूम चलाने पर कार्रवाई, 5 अन्य को थमाया नोटिस।

✍️ योगेश राणा

:- क्या यह शुरुआत है? नोएडा में बड़े अभियान के संकेत।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के उल्लंघन में सेक्टर-10 स्थित एक कार शोरूम को सील कर दिया है। यह कार्रवाई प्राधिकरण के प्रशासनिक खंड द्वारा की गई क्योंकि इस भूखंड का आवंटन लगभग चार साल पहले ही निरस्त किया जा चुका था।बता दें कि सेक्टर-10 के सी-ब्लॉक (C-Block) में स्थित इस 800 वर्ग मीटर के औद्योगिक भूखंड का उपयोग कार शोरूम के रूप में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था और प्राधिकरण ने नियमों के विरुद्ध वाणिज्यिक उपयोग पाए जाने पर वर्ष 2022 में ही इस भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया था और निरस्तीकरण के बावजूद आवंटी ने न तो आवंटन बहाल करवाया और न ही व्यावसायिक काम बंद किया, जिसके चलते प्राधिकरण ने अब इसे पूरी तरह सील कर दिया है और इस कार्रवाई के साथ ही प्राधिकरण ने 5 अन्य भूखंड मालिकों को भी नोटिस जारी किया है जो औद्योगिक क्षेत्रों में व्यावसायिक कामकाज कर रहे हैं।

भविष्य की योजना (ऑटोमोबाइल हब)!

नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ लोकेश एम. ने पूर्व में बयान दिया था कि शहर की सड़कों (जैसे उद्योग मार्ग) पर जाम की समस्या को कम करने के लिए प्राधिकरण
सेक्टर-105 में एक समर्पित ऑटोमोबाइल शोरूम क्लस्टर विकसित करने की योजना बना रहा है, ताकि सभी बड़े ब्रांड एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें और रिहायशी/औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण न हो।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.