UP Development Report : 9 साल में कितना बदला यूपी? मंत्री बृजेश सिंह ने गिनाईं ऐतिहासिक उपलब्धियां।

विकास का नया अध्याय : प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने जारी किया गौतम बुद्ध नगर की 9 साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड।

न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा।

Noida News : गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने प्रदेश और जनपद की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर गौतम बुद्ध नगर की प्रगति पर आधारित एक विशेष पुस्तिका का विमोचन भी किया। बता दें कि प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश देश की विकास यात्रा में एक ‘प्रमुख इंजन’ के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने सुशासन, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और समावेशी विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं और कार्यक्रम में जनपद गौतम बुद्ध नगर की विशिष्ट उपलब्धियों को संकलित करने वाली एक पुस्तिका का विमोचन किया गया। यह पुस्तिका जिले में हुए बुनियादी ढांचे के विकास, औद्योगिक निवेश और जन-कल्याणकारी योजनाओं की सफलता को दर्शाती है।

ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश: सुशासन और सुरक्षा के दम पर यूपी ने पेश की समावेशी विकास की मिसाल।

मंत्री जी ने कानून व्यवस्था में आए आमूलचूल सुधार और दंगामुक्त प्रदेश की उपलब्धि को रेखांकित किया और उत्तर प्रदेश की जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि को विकास का प्रमाण बताया गया है और इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे, जिन्होंने सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया और मंत्री बृजेश सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश इसी गति से आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]