ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आयुर्वेद, योग और पंचकर्म की आधुनिक सुविधा एक ही छत के नीचे
न्यूज़ डायरी टुडे,ग्रेटर नोएडा
क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल का बुधवार को भव्य शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर गणमान्य अतिथियों, चिकित्सकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।
समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र
इस हॉस्पिटल की खास बात यह है कि यहां आयुर्वेद आधारित पंचकर्म चिकित्सा, योग, नेचुरोपैथी और फिजियोथेरेपी जैसी सभी प्रमुख प्राकृतिक उपचार सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
संस्थान का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
“5 स्टेप थेरेपी” से होगा संपूर्ण उपचार
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार यहां विशेष रूप से “5 स्टेप थेरेपी टू रीजुवेनेशन” पर काम किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:
- डिटॉक्सिफिकेशन (शुद्धिकरण)
- नॉरिशमेंट (पोषण)
- बैलेंस एंड मेंटेनेंस (संतुलन)
- रीबिल्डिंग (पुनर्निर्माण)
- रेस्ट एंड रिकवरी (विश्राम)
इन प्रक्रियाओं के जरिए न केवल बीमारियों का इलाज किया जाएगा, बल्कि शरीर और मन दोनों को संतुलित और मजबूत बनाया जाएगा।

संस्थान के संस्थापक ललित मोहन शर्मा ने क्या कुछ बताया
संस्थान के संस्थापक आयुर्वेदाचार्य ललित मोहन शर्मा ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली के कारण बढ़ती बीमारियों के बीच आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा बेहद प्रभावी विकल्प बनकर उभर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल का लक्ष्य है कि लोग दवाइयों पर निर्भरता कम करें और प्राकृतिक उपचार की ओर बढ़ें।
अतिथियों ने की पहल की सराहना
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों को हॉस्पिटल की सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। सभी ने इस पहल को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और इसकी सराहना की।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि आने वाले समय में संस्थान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।