UP Women Basketball: दूसरे दिन छह मुकाबले, आगरा-गौतमबुद्धनगर का दबदबा।

✍️ योगेश राणा।

:- गौतमबुद्धनगर और आगरा का दबदबा, रोमांचक मुकाबलों में मेरठ और सहारनपुर को दी शिकस्त

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा : उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वाधान एवं जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित ‘उत्तर प्रदेश आमंत्रण बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता’ का रोमांच रामाज्ञा स्कूल (के.पी. 5) में जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न जिलों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बता दें कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल छह मैच खेले गए, जिनमें आगरा और मेजबान गौतमबुद्धनगर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और आगरा ने एकतरफा मुकाबले में मेरठ को 16-02 से हराया,गाजियाबाद ने प्रयागराज पर 22-11 से जीत दर्ज की,कांटे की टक्कर में गौतम बुद्ध नगर ने सहारनपुर को 11-10 से मात दी,आगरा ने अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए सहारनपुर को 23-11 से पराजित किया,मेजबान गौतमबुद्धनगर ने मेरठ को 06-02 से हराया।प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज़ ने बताया कि सभी मैचों का संचालन उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के निर्णायक मंडल द्वारा किया जा रहा है। रेफरी की मुख्य भूमिका में ऋषभ बत्रा, विनय पंवार, सौरभ कुमार, सोहित पंवार और वाहिद खान शामिल रहे।इस अवसर पर रामाज्ञा स्कूल की प्रधानाचार्या अवनि सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान विजय कुमार, अंजुम मलिक, सुमित नागर, सुभम नागर और कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के आठ जिलों—गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, अलीगढ़, सहारनपुर और आगरा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.