जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन : पीएम मोदी की जनसभा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

✍️ योगेश राणा

:- 28 मार्च को इतिहास रचेगा जेवर एयरपोर्ट, PM मोदी की जनसभा के लिए हाई अलर्ट

Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट का 28 मार्च को भव्य उद्घाटन; पीएम मोदी की जनसभा के लिए सुरक्षा का अभेद्य चक्र, AI और 300+ कैमरों से होगी निगरानी। बता दें कि जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 1.5 लाख लोगों के जुटने की संभावना है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा और निगरानी का मास्टर प्लान:- पूरे इलाके को डिजिटल किले में तब्दील कर दिया गया है। 300 से ज्यादा हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरे लगाए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम और ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है।

बहुस्तरीय सुरक्षा चक्र:- सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4-स्तरीय (Four-tier) सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। एयरपोर्ट परिसर, प्रवेश-निकास द्वार और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल और खुफिया एजेंसियां तैनात हैं।

अस्थायी चौकियां:– सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए 5 नई अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। इनमें से 3 एयरपोर्ट के अंदर और 2 एक्सप्रेस-वे व आसपास के रास्तों पर स्थित हैं।

ट्रैफिक और पार्किंग:- जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए 10 अलग-अलग पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे और अन्य कनेक्टिंग रूट्स पर यातायात सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

त्वरित प्रतिक्रिया टीम:- निगरानी के लिए 7 नई सुसज्जित पीआरवी (PRV) और पीसीआर (PCR) गाड़ियां तैनात की गई हैं, जो जेवर टोल प्लाजा से फलेदा कट तक लगातार गश्त करेंगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]