ग्रेटर नोएडा जगत फार्म स्थित रोशनी एगरोल कॉर्नर पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, फूड लाइसेंस निरस्त कर काम रोका।
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
गौतमबुद्धनगर : ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म स्थित ‘रोशनी एगरोल कॉर्नर’ पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मेधा रूपाम के कड़े निर्देशों के बाद विभाग ने प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीकरण (Food Registration) तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है और व्यवसाय संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। बता दें कि सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) सर्वेश मिश्रा ने बताया कि 07 अप्रैल, 2026 को सूचना मिली थी कि जगत फार्म स्थित रोशनी एगरोल कॉर्नर पर खाद्य पदार्थों के सेवन से कई लोग बीमार हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच और कार्रवाई के आदेश दिए थे और आदेश मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ.पी. सिंह और एस.के. पांडेय की टीम ने दुकान का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान में साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई। टीम ने मौके से एगरोल और चिकन रोल के नमूने (Samples) लिए, जिन्हें विशेष वाहक के जरिए जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेज दिया गया है और निरीक्षण टीम की रिपोर्ट और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने प्रतिष्ठान का पंजीकरण अग्रिम आदेशों तक निलंबित/निरस्त कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती और कमियां दूर नहीं होतीं, तब तक यहाँ किसी भी प्रकार का व्यावसायिक कार्य नहीं होगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कड़ी चेतावनी!
सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) सर्वेश मिश्रा ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमें 07 अप्रैल 2026 को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि जगत फार्म स्थित रोशनी एगरोल कॉर्नर के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से कुछ लोग बीमार हो गए हैं। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को तुरंत मौके पर निरीक्षण और जांच के लिए भेजा गया और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम (ओ.पी. सिंह एवं एस.के. पांडेय) ने जब प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया, तो वहां साफ-सफाई की भारी कमी और हाइजीन मानकों की अनदेखी पाई गई। जन स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक गंभीर लापरवाही थी और टीम ने एगरोल और चिकन रोल के नमूने संकलित किए हैं। इन नमूनों को विशेष वाहक के माध्यम से तत्काल प्रयोगशाला (Lab) भेज दिया गया है ताकि बीमार होने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और घटना की संवेदनशीलता और लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े जोखिम को देखते हुए, हमने इस प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीकरण (Food Registration) तत्काल प्रभाव से निलंबित/निरस्त करने की अनुशंसा की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा अग्रिम आदेशों तक व्यवसाय संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”