नोएडा पुलिस नंबर-1 : मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड में गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट अव्वल।

:- मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड समीक्षा: पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ने प्रदेश के सभी कमिश्नरेट में हासिल किया प्रथम स्थान

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्च 2026 की ‘मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड’ समीक्षा में गौतमबुद्धनगर को उत्तर प्रदेश के समस्त पुलिस कमिश्नरेट में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, प्रदेश के सभी 75 जनपदों की संयुक्त रैंकिंग में कमिश्नरेट को द्वितीय स्थान मिला है। बता दें कि विभिन्न शाखाओं और इकाइयों की कार्यवाहियों की समीक्षा के बाद पुलिस विभाग ने यह रैंकिंग जारी की है और गौतमबुद्धनगर पुलिस को विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के लिए ‘A’ श्रेणी से नवाजा गया है और 112 पीआरवी रिस्पांस टाइम और अग्नि सुरक्षा एनओसी जारी करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन और आईजीआरएस (IGRS), जनसुनवाई और 1090 पर पंजीकृत शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और महिला संबंधी अपराध (हत्या, दुष्कर्म, दहेज मृत्यु, अपहरण), पॉक्सो एक्ट, और SC/ST एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही और गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम, गोवध निवारण, आबकारी और एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत प्रभावी एक्शन। साथ ही वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी/आत्मसमर्पण सुनिश्चित करना और लंबित विवेचनाओं का निस्तारण और न्यायालय (सत्र एवं अधीनस्थ कोर्ट) में साक्षियों के विवरण का बेहतर प्रबंधन और चरित्र प्रमाण पत्र, किरायेदार, घरेलू सहायता और कर्मचारी सत्यापन की प्रक्रिया को अभियान चलाकर सरल और तेज बनाना है और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस सफलता का श्रेय पूरी टीम की मेहनत को दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।