Noida News : दादरी में अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, 13 सिलेंडर और उपकरण जब्त।

:- दादरी में अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़: छापेमारी में 13 सिलेंडर और उपकरण बरामद, मुकदमा दर्ज

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: दादरी क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तुलसी विहार कॉलोनी में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए हैं। बता दें कि प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम के अनुसार, 4 अप्रैल की शाम लगभग 5:00 बजे आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नत्थू चौक (तुलसी विहार कॉलोनी) स्थित विनय कुमार के मकान पर छापा मारा। जांच के दौरान मौके पर विनय कुमार घरेलू सिलेंडरों से छोटे (नॉन-आई.एस.आई.) सिलेंडरों में गैस भरते हुए पाया गया और टीम ने मौके से कुल 13 घरेलू सिलेंडर और अन्य उपकरण जब्त किए हैं और एक 5 किग्रा का छोटा सिलेंडर (नॉन-आई.एस.आई.), इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन, लोहे और पीतल के रिफिलिंग नोजल वाली मशीन, रबर पाइप और रेगुलेटर बरामद किया

प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी ने समुचित कार्रवाई की जानकारी देते हुए क्या कुछ खास बताया!

प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि विनय कुमार आर्थिक लाभ के लिए अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर रहा था, जिससे न केवल एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित होती है, बल्कि क्षेत्र में गंभीर दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। यह कृत्य ‘द्रवित पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश-2000’ का उल्लंघन है।पुलिस ने आरोपी विनय कुमार (निवासी: एटा, वर्तमान पता: दादरी) और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत थाना दादरी में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।