October 9, 2026

Garhi Chaukhandi में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अधूरी, प्रशासन पर उठे सवाल।

1002376713

:- प्राधिकरण की सुस्ती, भू-माफियाओं की मस्ती: गढ़ी गांव में बिना कार्रवाई लौटा भारी पुलिस बल

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गढ़ी चौखंडी गांव के डूब क्षेत्र (floodplain) में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अतिक्रमण हटाने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) की मौजूदगी के बावजूद, नोएडा प्राधिकरण का दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके कारण कार्रवाई अधूरी रह गई। बता दें कि नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में स्थित गढ़ी चौखंडी गांव के डूब क्षेत्र में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल रहा, जब अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पीएसी (PAC) और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। योजना के अनुसार, हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों को ध्वस्त किया जाना था लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद, नोएडा प्राधिकरण का प्रवर्तन दस्ता (enforcement squad) और मशीनरी समय पर मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस बल काफी समय तक प्राधिकरण के अधिकारियों और बुलडोजर का इंतजार करता रहा। अंततः प्राधिकरण की ओर से कोई सक्रियता न दिखने के कारण पुलिस और पीएसी की टीम को बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा और नोएडा प्राधिकरण की टीम और संसाधनों के न पहुंचने से अभियान विफल रहा और सरकारी संसाधनों और समय की बर्बादी हुई और अतिक्रमणकारी टल गई कार्रवाई से बेखौफ नजर आए।

नोएडा प्राधिकरण का नोटिस नोटिस का खेल जारी!

ज्ञात हो कि नोएडा प्राधिकरण पूर्व में भी इस क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और बहुमंजिला इमारतों को सील करने की कार्रवाई कर चुका है, लेकिन विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण आज की यह बड़ी कार्रवाई ठप हो गई।

Author

You may have missed