:- पीएम मोदी की रैली को लेकर अभेद्य किला बना जेवर एयरपोर्ट, 5000 से जादा पुलिसकर्मी तैनात
Noida: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नवनिर्मित “जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट” के उद्घाटन और प्रस्तावित विशाल जनसभा के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पूरे कार्यक्रम स्थल को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। बता दें कि कार्यक्रम की संवेदन शीलता को देखते हुए Multi-Layer Security Architecture लागू किया गया है और कार्यक्रम स्थल पर पांच स्तरों पर सुरक्षा चक्र बनाए गए हैं और प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली SPG के साथ पुलिस का निरंतर तालमेल जारी है और सभी प्रवेश द्वारों पर फ्रिस्किंग, बैगेज स्क्रीनिंग और पहचान सत्यापन (Identity Verification) की अनिवार्य व्यवस्था की गई है और कार्यक्रम से पहले BDDS (बम निरोधक दस्ता), एंटी-माइन चेकिंग और एंटी-सैबोटेज चेक जैसी सघन कार्रवाइयां पूरी की जा चुकी हैं और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए भारी संख्या में लगभग 5000 राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों की तैनाती की गई है और इसी के साथ PAC, RAF, ATS और CISF की टुकड़ियों को भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है और एयरपोर्ट पर बनी पुलिस चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अतिरिक्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
महिलाओं की सुरक्षा और तकनीकी जांच!
सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) लगाए गए हैं और महिलाओं की सुविधा और निजता का सम्मान करते हुए उनके लिए अलग से चेकिंग एनक्लोजर (Enclosures) बनाए गए हैं और सुरक्षा के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि रैली में आने वाली जनता को प्रवेश के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
एयरपोर्ट और रैली स्थल पर एंटी-माइन और ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्सेस कंट्रोल लागू : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन देश और प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। माननीय प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा और जनसभा में आने वाली जनता की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने पूरे क्षेत्र को 5-लेयर सुरक्षा घेरे में लिया है और तकनीक व मैनपावर का बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया है। यातायात को सुगम रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल चौबीसों घंटे तैनात है।”