Noida News : डिजिटल ठगों पर शिकंजा, लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में रिकॉर्ड कार्रवाई।

:- कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल का एक्शन; 139 करोड़ फ्रीज, 68 करोड़ पीड़ितों को वापस

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के कुशल निर्देशन में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध एक बड़ा निर्णायक अभियान छेड़ रखा है और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे इस सघन अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।बता दें कि साइबर क्राइम पुलिस नोएडा ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, केवाईसी अपडेट,फर्जी कस्टमर केयर और लोन ऐप्स के जरिए ठगी करने वाले कुल 1692 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा है और पुलिस ने इन अपराधियों को न केवल उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से, बल्कि पश्चिम, बंगाल,झारखंड,मध्य प्रदेश,राजस्थान,महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों से भी गिरफ्तार किया है और ठगी के नेटवर्क को तोड़ते हुए पुलिस ने अब तक 139 करोड़ 54 लाख 11 हजार 170 रुपये की भारी-भरकम राशि को फ्रीज कराया है। पुलिस की तत्परता के चलते पीड़ितों के 68,37,48,484/- रुपये सफलता पूर्वक वापस कराए गए हैं,जो साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान है।

तकनीकी निगरानी और जन-जागरूकता पर जोर: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा न केवल अपराधियों को पकड़ा जा रहा है,बल्कि अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग और विश्लेषण भी किया जा रहा है और इसके साथ ही,आमजन को ठगी से बचाने के लिए सोशल मीडिया, कार्यशालाओं और जन-जागरूकता अभियानों के जरिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सावधानी ही साइबर सुरक्षा की पहली कड़ी है।

साइबर अपराध नियंत्रण एवं जन-जागरूकता हमारी प्राथमिकता: डीसीपी साइबर क्राइम

पुलिस कमिश्नर के मार्गदर्शन में हमारी साइबर क्राइम टीम तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए अपराधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर रही है। पिछले तीन वर्षों में हमने न केवल रिकॉर्ड गिरफ्तारियां की हैं,बल्कि ठगी गई एक बड़ी धनराशि को फ्रीज कराकर पीड़ितों को वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है।हमारा उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम बनाना है। इसके लिए हम लगातार सोशल मीडिया और कार्यशालाओं के जरिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जनता से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]