:- विश्वास का कत्ल : नोएडा में चोरी कर भागी नौकरानी लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 2 लाख कैश बरामद
Noida : नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने विश्वासघात कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक घरेलू सहायिका (मेड) को गिरफ्तार किया है। बता दें कि नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घर में साफ-सफाई और मदद के बहाने घुसकर कीमती जेवरात चोरी करने वाली आरोपी महिला, रूबी देवी (पत्नी मनोज साह), को लखनऊ हवाई अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस के अनुसार, रूबी देवी और उसकी साथी रेश्मा (निवासी गुजरात) ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में सेक्टर-20 स्थित एक घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम शुरू किया था। काम शुरू करने के कुछ ही समय बाद, दोनों ने घर में रखे कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गईं और सेक्टर-20 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस (लोकेशन ट्रैकिंग) की मदद से जाल बिछाया। 5 अप्रैल 2026 को आरोपी रूबी देवी को उस समय दबोच लिया गया जब वह लखनऊ एयरपोर्ट के पास छिपी हुई थी और अभियुक्ता के पास से 2,00,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं और रूबी ने पूछताछ में बताया कि चोरी के बाद उसने और रेश्मा ने जेवरात आपस में बांट लिए थे। रूबी ने अपने हिस्से के गहने किसी अनजान व्यक्ति को ‘मजबूरी’ का बहाना बनाकर कम कीमत पर बेच दिए थे। बरामद पैसे इसी बिक्री का हिस्सा हैं, जबकि बाकी रकम उसने खर्च कर दी।
साजिश में शामिल अन्य आरोपी!
रूबी की मुलाकात दिल्ली में रेश्मा नाम की महिला से हुई थी, जो गुजरात की रहने वाली है। रेश्मा के पिता रूबी के पड़ोसी हैं, जिसके चलते दोनों ने मिलकर चोरी की इस योजना को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी रेश्मा की तलाश में छापेमारी कर रही है।
नोएडा पुलिस की अपील!
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घरेलू सहायक को काम पर रखने से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।