नोएडा पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ – इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का बड़ा भंडाफोड़!

:- नोएडा पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: नशे के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़,3 साल में 1920 गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : वर्ष 2026 में नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक व्यापक और निर्णायक अभियान चलाया है और पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत नशे के सौदागरों के कई बड़े सिंडिकेट्स को ध्वस्त किया गया है। बता दें कि नोएडा पुलिस ने 2026 के शुरुआती महीनों में नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है और इस अभियान में न केवल स्थानीय पेडलर्स, बल्कि डार्क वेब और ऐप-आधारित कूरियर सेवाओं(जैसे पोर्टर) का उपयोग करने वाले हाई-टेक तस्करों को भी पकड़ा गया है और नोएडा पुलिस ने पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत रिकॉर्ड मामले दर्ज किए हैं और पुलिस ने करोड़ों रुपये की चरस, गांजा और सिंथेटिक ड्रग्स (जैसे एमडीएमए और मेथामफेटामाइन) बरामद की है और हालिया बड़ी कार्रवाइयों और गिरफ्तारी के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा थाना फेस-1 (Phase-1) और सेक्टर-20 पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई में सबसे आगे रहे हैं और इन थानों ने हाल ही में कई नशा माफियाओं को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत रिकॉर्ड मुकदमे दर्ज किए हैं और शिक्षण संस्थानों के आसपास सक्रिय सिंडिकेट्स को तोड़ने में नॉलेज पार्क थाने की भूमिका भी प्रमुख रही है।इस दौरान पुलिस ने स्कूलों और यूनिवर्सिटीज के पास ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोहों को मुख्य रूप से निशाना बनाया है और तस्कर अब व्हाट्सएप और यूपीआई (UPI) का उपयोग कर रहे थे, जिसे पुलिस की सर्विलांस टीम ने ट्रैक कर सिंडिकेट को तोड़ा है बड़े तस्करों के खिलाफ न केवल एनडीपीएस, बल्कि गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई और उनकी करोड़ों की अवैध संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

3 साल में 1920 गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और ड्रग्स बरामद:पुलिस आयुक्त (CP) लक्ष्मी सिंह

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि गौतमबुद्धनगर पुलिस नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए पूरी तरह संकल्पित है। गैर-प्रांतों से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध हमारी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति जारी रहेगी। हमने न केवल तस्करों को गिरफ्तार किया है, बल्कि उनके पूरे आर्थिक और सप्लाई नेटवर्क पर प्रहार किया है। भविष्य में भी ड्रग माफियाओं के खिलाफ इसी तरह की कठोर कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके।”