:- “स्थापना दिवस पर नोएडा को बड़ी सौगात : एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी विभाग, मुख्यमंत्री करेंगे नवनिर्मित बिल्डिंग का लोकार्पण”
Good news : नोएडा प्राधिकरण(Noida Authority) के सेक्टर-96 में स्थित नए प्रशासनिक भवन (New Administrative Headquarters) का उद्घाटन 17 अप्रैल 2026 को नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस (Foundation Day) के अवसर पर होने की संभावना है। इस नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जाने की तैयारी है। बता दें कि आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-96 स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन का उद्घाटन 17 अप्रैल 2026 को स्थापना दिवस पर प्रस्तावित है और वर्तमान में नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय अलग-अलग सेक्टरों (जैसे सेक्टर-6, 19, 20 और 39) में बिखरे हुए हैं। नए भवन के शुरू होने से बागवानी, जल और नागरिक प्रशासन जैसे सभी विभाग एक ही बिल्डिंग में आ जाएंगे और लगभग 390 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना में दो टावर (एक 8 मंजिला और एक 4 मंजिला) शामिल हैं, जो 6 एकड़ में फैले हुए हैं और यह नया मुख्यालय नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्थित है, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचना आसान होगा और यहां पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी और स्थापना दिवस के इस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जीआईपी मॉल (GIP Mall) के पास क्लॉक टावर सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जा सकता है और गंगा जल परियोजना नोएडा के विभिन्न सेक्टरों (विशेषकर 130 और 135) में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए इस परियोजना का लोकार्पण किया जा सकता है और 200 MLD टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट शहर में अपशिष्ट जल उपचार में सुधार के लिए इस बड़े प्लांट की शुरुआत हो सकती है।
इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी जा सकती है!
मुख्यमंत्री आने वाले समय के लिए निम्नलिखित बड़ी परियोजनाओं की नींव रख सकते हैं जैसे यीडा के स्थापना दिवस (24 अप्रैल) के आसपास इसके शिलान्यास की प्रबल संभावना है, जिसकी घोषणा 17 अप्रैल के कार्यक्रम में की जा सकती है और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात सुगम बनाने के लिए सेक्टर-146 और सेक्टर-135 में बनने वाले अंडरपास का शिलान्यास हो सकता है और किसानों के लिए नई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा या शुरुआत की जा सकती है जिनकी भूमि विकास कार्यों के लिए अधिग्रहित की गई थी।