October 9, 2026

Noida Amrapali Princely Estate में Hanuman Jayanti का भव्य आयोजन, शोभा यात्रा और भंडारा।

1002361659

:- आम्रपाली प्रिंसली स्टेट में हनुमान जयंती की धूम : शोभा यात्रा और रामचरितमानस पाठ से भक्तिमय हुआ जे-टावर

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: आम्रपाली प्रिंसली स्टेट सोसाइटी के जे-टावर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन पूरी सोसाइटी भक्ति के रंग में डूबी नजर आई। बता दें कि उत्सव की शुरुआत सुबह श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा से हुई। इसमें सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों और प्रभु हनुमान के जयकारों से पूरा परिसर गूँज उठा। शोभा यात्रा के पश्चात सामूहिक रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मानस की चौपाइयां गाईं और आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी कल विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी श्रद्धालुओं और सोसाइटी निवासियों के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।

इनका रहा विशेष योगदान!

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जे-टावर के समस्त परिवारों का विशेष सहयोग रहा। मुख्य रूप से विशाल शर्मा, राजीव सिंह, कुश कुमार, अनुराग पांडेय, राजीव अनुज श्रीवास्तव, प्रकाश मौर्य, पवन कुमार गुप्ता, अभय, मुकुल, राजेश तिवारी, कृष्ण कुमार, विवेक पाठक, राज कुमार दुआ, अभिषेक, प्रकाश शर्मा, सत्यम शुक्ला, नितीश कुमार, भावदीप, कपिल, और आर.आर. शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और सोसाइटी के सदस्यों के अनुसार, इस तरह के आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था मजबूत होती है, बल्कि निवासियों के बीच आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण भी पेश होता है।

Author

You may have missed