नया शैक्षणिक सत्र : बोर्ड का लक्ष्य 1 अप्रैल 2026 से पहले परिणाम जारी करना है ताकि विद्यार्थी समय पर अगली कक्षा (11वीं) में प्रवेश ले सकें।
RBSE 10th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तिथि 23 मार्च 2026 तय की है। लगभग 10.68 लाख विद्यार्थियों का इंतजार सोमवार को खत्म होगा, जब शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे। बता दें कि पहले परिणाम 20 मार्च को आने की संभावना थी, लेकिन बोर्ड ने डेटा सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए अतिरिक्त समय लिया है। साथ ही, अवकाश और मूल्यांकन प्रक्रिया के अंतिम चरणों के कारण इस तिथि को आगे बढ़ाया गया है।
अंतिम सत्यापन: अजमेर बोर्ड मुख्यालय में परिणामों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी जांच चल रही है।
अजमेर बोर्ड मुख्यालय में परिणामों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी जांच चल रही है और संभावना है कि 10वीं के नतीजे कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणामों के साथ ही जारी किए जाएं और बोर्ड का लक्ष्य 1 अप्रैल 2026 से पहले परिणाम जारी करना है ताकि विद्यार्थी समय पर अगली कक्षा (11वीं) में प्रवेश ले सकें।