नोएडा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा।

Noida : साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बता दें कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 मार्च 2026 को अज्ञात कॉलर्स ने खुद को TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) का अधिकारी बताया। उन्होंने पीड़ित को डराया कि उनके सिम कार्ड से अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं, जिसकी जांच मुम्बई क्राइम ब्रांच और CBI कर रही है। गिरफ्तारी का डर दिखाकर उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया गया और जांच के नाम पर मोटी रकम ठग ली गई है और थाना साइबर क्राइम पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की और 19 मार्च 2026 को सेक्टर-
63 क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान रिषभ तिवारी एवं कुवंर शुक्ला रूप में हुई है।

चौंकाने वाले खुलासे!

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि यह अपराधी मुख्य ठगों को अपने बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे और अभियुक्तों के बैंक खातों में हालिया ठगी के 10.95 लाख रुपये पाए गए हैं और इनके संयुक्त बैंक खातों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों (यूपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, बिहार और जम्मू-कश्मीर) से 06 शिकायतें पहले से दर्ज हैं और अब तक की जांच में सामने आया है कि इन खातों के जरिए करीब 4 करोड़ 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की जा चुकी है और पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]