वैदिक पंचांग
| दिनांक | 29 अक्टूबर 2022 | दिन | रविवार | |
| विक्रम संवत | 2079 (गुजरात-2078) | शक संवत | 1944 | |
| अयन | दक्षिणायन | ऋतु | शरद ऋतु | |
| मास | अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक) | पक्ष | शुक्ल पक्ष | |
| तिथि | षष्ठी 03:27 तक तत्पश्चात सप्तमी | नक्षत्र | मूल 07:26 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा 05:48 तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा | |
| योग | सुकर्मा 19:16 तक तत्पश्चात धृति | करण | कौलव 16:38 तक तत्पश्चात तैतिल 03:27 तक तत्पश्चात गर | |
| अयन | सूर्य दक्षिणायन | राहुकाल | 16:01 से 17:25 तक | |
| सूर्योदय | 06:14 | सूर्यास्त | 17:25 |
NEWS DIARY TODAY – DAILY HOROSCOPE
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते है। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ बढ़ेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष (Taurus)
आज व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मिथुन (Gemini)
आज पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों की भी अधिकता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयेाग मिलेगा।
कर्क (Cancer)
आज मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।
सिंह (Leo)
आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
कन्या (Virgo)
आज परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में सुधार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनः स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों में वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला (Libra)
आज आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षे़त्र का विस्तार भी हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाइयों से विवाद की स्थिति हो सकती है।
धनु (Sagittarius)
आज नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
मकर (Capricorn)
आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते है। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी।
कुंभ (Aquarius)
आज नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों से बचें।
मीन (Pieces)
आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
| जन्मदिन विशेष | ||
![]() |
मूलांक 3 के लोग वीर, स्वतंत्रता प्रिय, बुद्धिमान व महत्वाकांक्षी होते हैं। ये किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये स्वभाव से थोड़े जिद्दी होते हैं। कहते हैं कि ये लोग जिस काम को करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग अपनी प्रतिभा से दूसरों को आकर्षित करने में सक्षम होते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में किसी का दखल पसंद नहीं होता है। ये हर काम को अपने हिसाब से करना पसंद करते हैं।
| शुभ दिनांक : | 3,6,12,21,30 | शुभ अंक : | 3,6,9,12, | |
| शुभ माह : | 3,6,7,9,11 | शुभ वर्ष : | 2026, 2030, 2034 2043 | |
| ईष्टदेव : | भगवान शिव गुरु बृहस्पति | शुभ रंग : | पीला लाल नारंगी |
कैसा रहेगा यह वर्ष
03 मूलांक के लोगों के लिए ये साल लकी साबित होगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आपकी सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आप अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। निवेश से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको मनचाही जगह नौकरी प्राप्त हो सकती है।

