October 10, 2026

Construction of Greno West Metro will start in January : जनवरी में ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का शुरू होगा कंस्ट्रक्शन

IMG_20221029_201932


नोएडा:- नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन की नोएडा.ग्रेटर नोएडा मेट्रो के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। केंद्र सरकार में इसको लेकर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। हाल ही में पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड पीआईबी के सामने इसका प्रेजेंटेशन दिया गया है। जनवरी में इसका निर्माण शुरू हो सकता है। इस रूट के चलने से ग्रेनो वेस्ट की 100 से ज्यादा सोसाइटी के करीब 4 लाख लोगों को फ ायदा होगा।
परियोजना का विस्तार 1125 करोड़ की लागत से किया जाना है। दरअसल, नोएडा के सेक्टर.51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर.2 तक पहले चरण में मेट्रो चलनी है। यह करीब साढ़े नौ किलोमीटर लंबा मार्ग है। दूसरे चरण में नॉलेज पार्क.5 तक मेट्रो जानी है। रूट के लिए चौथी बार टेंडर प्रकिया में 3 कंपनियां आई थी। इन कंपनियों के कागजी दस्तावेजों की तकनीकी जांच की गई। इसमें एक कंपनी का चयन किया गया। लेकिन सेंट्रल गवर्नमेंट से अनुमति नहीं मिलने पर टेंडर को निरस्त कर दिया गया था। अब दोबारा से टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। कंपनी का चयन दिसंबर में हो जाएगा। इसके बाद निर्माण शुरू होगा। एनएमआरसी की नोएडा.ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच 2022 में चुनाव तक मेट्रो चलाने की तैयारी थी। कोरोना की वजह से यह परियोजना डेढ़ से दो साल पीछे चल रही है। इस लाइन के लिए यूपी कैबिनेट ने 3 दिसंबर 2019 को मंजूरी दी थी। उम्मीद थी कि इस लाइन का काम काफ ी पहले ही शुरू हो जाना था। नोएडा.ग्रेनो वेस्ट के बीच चलने वाली मेट्रो की यह लाइन सेक्टर.51 से शुरू होकर नॉलेज पार्क.5 तक जाएगी, लेकिन पहले चरण में सेक्टर.51 से शुरू होकर सेक्टर.2 ग्रेनो वेस्ट तक मेट्रो चलेगी। इसमें 5 स्टेशन होंगे। इनमें सेक्टर.122, 123, सेक्टर.4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर.12 ईकोटेक और सेक्टर.2 ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्टेशन हैं। योजना से 4 लाख लोगों को फ ायदा मिलेगा। मेट्रो का संचालन सेक्टर.51 से किया जाएगा। यह ग्रेनो वेस्ट तक जाएगी। यहां लाखों की आबादी है, जिनको ग्रेटर नोएडा जाने के लिए अपने वाहनों का प्रयोग करना पड़ता है। मेट्रो के संचालन से उन्हें काफ ी फ ायदा मिलेगा। नोएडा के सेक्टर.51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक जाने वाली एक्वा लाइन मेट्रो को बोडागी तक बढ़ाया जाएगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की बोर्ड बैठक में 2.6 किमी की इस मेट्रो लाइन की डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है। एनएमआरसी की निदेशिका रितु माहेश्वरी ने बताया 416.34 करोड़ रुपए की इस परियोजना को अप्रूवल के लिए शासन को भेजा जा रहा है। इस रूट पर ग्रेटर नोएडा डिपो से जुनपत में एक मेट्रो स्टेशन होगा, जबकि बोड़ाकी में दूसरा स्टेशन बनाया जाएगा। इस रूट के शुरू होने से यात्रियों को दादरी और गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा। अभी काम काजी लोग दादरी.गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उतर कर ग्रेनो और नोएडा जाते हैं।

Author

You may have missed