महंगी एंट्री, अलग-अलग टिकट! क्या मध्यमवर्ग की पहुंच से दूर होता ‘जंगल ट्रेल’?

✍️ योगेश राणा

:- पर्यटन बढ़ाना है तो टिकट घटानी होगी, लोगों की राय

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida Authority : नोएडा के सेक्टर-94 में नवनिर्मित ‘जंगल ट्रेल’ (Jungle Trail) पार्क अपनी आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ अपनी महंगी टिकट दरों को लेकर भी सुर्खियों में है। स्थानीय निवासियों और आगंतुकों के बीच इस पार्क को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि पार्क में प्रवेश के लिए ₹120 प्रति व्यक्ति का शुल्क रखा गया है‌। वहीं स्थानीय लोग इसकी तुलना दिल्ली चिड़ियाघर (Delhi Zoo) जैसे सरकारी पर्यटन स्थलों से कर रहे हैं,जहाँ शुल्क काफी कम है और नोएडा के निवासियों का मानना है कि एक सार्वजनिक पार्क के लिए यह खर्च काफी अधिक है, जिससे एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए यहाँ जाना काफी महंगा साबित हो रहा है और एक सच यह भी है कि पार्क का कुछ हिस्सा और कुछ विशेष गतिविधियाँ अभी भी पूरी तरह से विकसित या चालू नहीं हुई हैं।

एडवेंचर के नाम पर महंगी टिकट!

प्रवेश शुल्क के अलावा पार्क के अंदर एडवेंचर गतिविधियों के लिए अलग से भुगतान करना पड़ता है। इनमें शामिल हैं
ई-कार्ट की कीमत ₹200,बोटिंग ₹400,जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग ₹100 जैसी सुविधाओं के लिए प्रति व्यक्ति का भुगतान करना पड़ता है और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए भी अलग से टिकट खरीदना पड़ता है और तमाम ऐसी सुविधाएं हैं जो बाहरी रेट से काफी अधिक महंगा है और इन विवादों के बीच यह पार्क अपने ‘वेस्ट टू वंडर’ कॉन्सेप्ट,घने वृक्षारोपण और बच्चों के लिए विशेष एडवेंचर जोन के कारण आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है।

समाधान के लिए सुझाव:

छात्रों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष छूट दी जा सकती है और कम भीड़ वाले दिनों में टिकट की कीमतें घटाई जा सकती हैं और परिवारों के लिए सामूहिक टिकट पर छूट दी जा सकती है। अब देखना होगा इस अधिकारी कितनी गंभीरता से विचार करते हैं।