JD डॉ. कुमुद रानी और DIV QAC डॉ. उत्कृष्ट प्रजापति ने किया सेक्टर-39 जिला अस्पताल निरीक्षण।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

District Hospital: नोएडा के राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय (सेक्टर-39) में आज सहारनपुर मंडल के अधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण निरीक्षण और बैठक आयोजित की गई। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की चिकित्सा गतिविधियों की समीक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का पर्यवेक्षण करना था। बता दें कि सहारनपुर मंडल से डॉ.कुमुद रानी (संयुक्त निदेशक – JD) और डॉ. उत्कृष्ट प्रजापति (मंडलीय गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार-DIV QAC) ने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों और कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया और इस दौरान जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. अजय राणा के साथ डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. ऋषभ कुमार सिंह, डॉ. हृदयमणि लवणिया, अदिति यादव, और गौरव कुमार सहित अस्पताल के अन्य वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण में परखी गई जिला अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएं!

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों के उपचार की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और अस्पताल प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और बैठक में भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने, गुणवत्ता आश्वासन (Quality Assurance) और मरीजों के फीडबैक पर चर्चा की गई ताकि चिकित्सालय की सेवाओं को राज्य के मानकों के अनुरूप बनाए रखा जा सके।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.