गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर देर रात हंगामा,दो गुटों की मारपीट का VIDEO वायरल।

✍️ योगेश राणा

:- गार्डन गैलेरिया मॉल के पब के बाहर बवाल,वायरल वीडियो पर पुलिस की तुरंत कार्रवाई

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Viral video: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में स्थित एक निजी बार के बाहर डांस करने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। बता दें कि विवाद की शुरुआत सेक्टर-38ए गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एक पब के अंदर डांस करने के दौरान दो समूहों के बीच हुई किसी बात को लेकर हुई थी और पब से बाहर निकलते ही यह बहस उग्र हो गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है,जिसमें युवक एक-दूसरे को मुक्के मारते और जमीन पर गिराते हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों पक्षों के कुल‌ सात लोग गिरफ्तार!

वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा पुलिस की सेक्टर-39 थाना टीम ने तत्काल कार्रवाई की और पुलिस ने विवाद में शामिल दोनों पक्षों के कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग करने (धारा 151 CrPC/BNSS) व अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही की गई है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.