न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के पिता श्री चित्रसेन गुप्ता का शुक्रवार को सेक्टर 128 स्थित मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया और बता दें कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका उपचार मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली और इस दुखद सूचना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य व्यक्तियों में शोक की लहर है दौड़ गई है और चित्रसेन गुप्ता अपने पीछे दो पुत्रों, मनोज गुप्ता और पंकज गुप्ता, समेत एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं और वह अपने छोटे बेटे पंकज गुप्ता के साथ नोएडा के सेक्टर 92 में रहते थे।
अंतिम विदाई!
दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार आज भंगेल स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और समाज के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई है। कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।