होली 2026 को लेकर नोएडा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, आपात सेवाओं के लिए विशेष इंतज़ाम।

✍️ योगेश राणा

:- CMS डॉ. अजय राणा की अपील – सूखी होली खेलें, सेहत का रखें खास ख्याल

होली के त्यौहार (मार्च 2026) के दौरान जन
सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।बता दें कि आपात
कालीन सेवाओं को सुचारू रखने के लिए सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और अस्पतालों के आकस्मिक (Emergency) विभाग में कम से कम 10 बेड अतिरिक्त आरक्षित किए गए हैं। विशेष रूप से केमिकल रंगों से होने वाली समस्याओं के लिए त्वचा और नेत्र रोग से संबंधित दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है और नेत्र (Eye), ई.एन.टी. (ENT), आर्थो (Ortho), स्किन (Skin), सर्जरी और पीडियाट्रिक (Pediatric) विशेषज्ञों का 24×7 ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है।

सीएमएस डॉक्टर अजय राणा ने लोगों दी महत्वपूर्ण सलाह!

केमिकल रंगों के दुष्प्रभावों से बचने के लिए सीएमएस डॉक्टर अजय राणा ने लोगों को सलाह दी है कि सूखी होली खेलें और त्वचा पर नारियल तेल या मॉइस्चराइजर की परत
लगाएं और एम्बुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में तुरंत रिस्पांस दिया जा सके।