Noida News : नोएडा–ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ा अप!

नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो, ₹29,991 करोड़ का प्रोजेक्ट।

केंद्र से मंजूरी मिलते ही जमीन पर उतरेगा मेट्रो प्रोजेक्ट

न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक के रूट पर काम शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बता दें कि NMRC अब सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक के पहले चरण के निर्माण के लिए तैयार है। इस रूट की कुल लंबाई लगभग 9.6 किमी होगी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रस्तावित RRTS (रैपिड रेल) और मेट्रो के रूट के बीच एलाइनमेंट को लेकर कुछ तकनीकी अड़चनें थीं। जिन्हें NMRC के प्रबंध निदेशक (MD)कृष्ण करुणेश ने यह निर्णय लिया है कि मेट्रो का काम शुरू किया जाएगा और RRTS से जुड़ी तकनीकी बाधाओं का समाधान बाद के चरणों में किया जाएगा।

कितने करोड रुपए खर्च होंगे इस नए रूट पर!

इस विस्तार परियोजना के लिए संशोधित डीपीआर (DPR) को पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है और इसे अंतिम वित्तीय मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग ₹2,991 करोड़ रुपए की आंकी गई है और यह मेट्रो लाइन शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों को सीधे नोएडा की एक्वा लाइन और दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और इस रूट पर मुख्य रूप से सेक्टर-122, सेक्टर-123, और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 जैसे स्टेशन शामिल होंगे।