अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में मीडिया क्लब का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा प्राधिकरण।

✍️ योगेश राणा

Noida CEO : कृष्णा करुणेश ने पत्रकारों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

नोएडा मीडिया क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ कृष्णा करुणेश से मुलाकात की और इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पत्रकारों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराना और उनके समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपना था और सीईओ कृष्णा करुणेश ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और उन्होंने विश्वास दिलाया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने किया। उनके साथ इस अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब के महासचिव जे.पी. सिंह, सचिव जगदीश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य आंचल यादव, और वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद आज़ाद, वरिष्ठ फोटोग्राफर मनोहर त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिन्हा , वरिष्ठ पत्रकार पवन त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार पवन राज सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु शुक्ला व अली खान, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगें:

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों के हित में निम्नलिखित मांगें उठाई गईं और पत्रकारों को उनके दैनिक कार्यों के दौरान सुचारू आवाजाही के लिए आधिकारिक पार्किंग पास जारी करने की मांग की गई और सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मीडिया क्लब का कार्यालय है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि कार्यालय वाले फ्लोर पर लिफ्ट के ठहराव (स्टॉपेज) की व्यवस्था की जाए ताकि आने-जाने में आसानी हो और नोएडा मीडिया क्लब के लिए एक स्थायी भूखंड आवंटित करने का आग्रह किया गया ताकि क्लब की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.