उत्तर प्रदेश में नया विश्वविद्यालय : शाहजहाँपुर को मिली बड़ी शैक्षिक सौगात।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शाहजहाँपुर के स्वामी शुकदेवानंद पीजी कॉलेज(SSPG)को विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए विधानसभा में बिल पास होने पर हर्ष व्यक्त किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित मुमुक्षु आश्रम की शिक्षण इकाइयों को उच्चीकृत कर राज्य विश्वविद्यालय बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है और उत्तर प्रदेश बजट 2026 में इस विश्वविद्यालय के लिए 21 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि आवंटित की गई है।

विधानसभा में बिल पारित होने के दौरान और उसके बाद खुशी जाहिर करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे डॉ. ए.पी. सिंह (सीनियर वकील सुप्रीम कोर्ट),स्वामी चिन्मयानंद जी के अधिवक्ता,रमेश सिंह नेता,विधान मंडल,वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’विधायक,कटरा, शाहजहाँपुर,डॉ. कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद ,राघवेन्द्र सिंह राजू, के.एन. सिंह (पूर्व डीएसपी), राहुल चौहान, एच.एन. सिंह आदि।

अब शाहजहाँपुर के लगभग 57 महाविद्यालय जो पहले बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध थे, वे इस नए विश्वविद्यालय के अंतर्गत आएंगे और मुमुक्षु आश्रम ट्रस्ट ने अपनी लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति और 20 एकड़ भूमि विश्वविद्यालय के लिए राज्य सरकार को सौंपी है और इससे शाहजहाँपुर के साथ-साथ हरदोई, लखीमपुर और आसपास के जनपदों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर मिलेंगे।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.