✍️योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
नोएडा के गढ़ी गोल चक्कर पर हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।बता दें कि एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गढ़ी गोल चक्कर पर पलट गई,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,गाड़ी की गति काफी अधिक थी,जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसे में कई राहगीरों को टक्कर लगने की प्रारंभिक सूचना है,जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है और वाहन के पलटने और लोगों के जमा होने के कारण गोल चक्कर के आसपास भारी जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को हटवाकर यातायात सामान्य करने का प्रयास शुरू किया।
प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठे सवाल!
स्थानीय लोगों ने नोएडा अथॉरिटी और ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। प्रमुख चिंताओं में स्पीड कंट्रोल उपायों की कमी, संकेतकों का अभाव और व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक कर्मियों की अनुपस्थिति शामिल है और पिछले कुछ दिनों में नोएडा के सेक्टर 70 और ग्रेटर नोएडा के भाटी गोल चक्कर के पास भी इस तरह के हादसे हुए हैं, जो सिस्टम की लापरवाही को दर्शाते हैं।