:- विधायक पंकज सिंह की शांति की अपील, कहा – “समाधान केवल बातचीत से संभव”
Noida : नोएडा श्रमिक अशांति: नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने वर्तमान में चल रहे श्रमिकों के उग्र आंदोलन के बीच शांति और बातचीत की अपील की है।बता दें कि नोएडा के फेज-2 और सेक्टर 84 (मदरसन कंपनी) जैसे औद्योगिक इलाकों में वेतन वृद्धि और ओवर टाइम भुगतान की मांगों को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसमें आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आईं है और विधायक पंकज सिंह ने श्रमिकों से विनम्र अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता न चुनें, क्योंकि इससे औद्योगिक इकाइयों और स्वयं श्रमिकों दोनों का नुकसान होता है। उन्होंने नोएडा के विकास में श्रमिकों की मेहनत को “सबसे बड़ी ताकत”बताया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया है, जो श्रमिक संगठनों और उद्योगपतियों के साथ बातचीत कर समस्याओं का समाधान निकालेगी और जिला प्रशासन और पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में भारी बल तैनात किया है और कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ओवर टाइम का भुगतान दोगुनी दर पर किया जाएगा और रविवार को काम करने पर भी दोहरा भुगतान मिलेगा। साथ ही, वेतन भुगतान हर महीने की 10 तारीख तक अनिवार्य कर दिया गया है।
पंकज सिंह की अपील!
पंकज सिंह ने सभी श्रमिक भाइयों और बहनों से विनम्रता
पूर्वक शांति बनाए रखने और हिंसा का रास्ता न चुनने का अनुरोध किया है और उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा से न केवल उस औद्योगिक इकाई का नुकसान होता है जहाँ श्रमिक कार्यरत हैं, बल्कि स्वयं श्रमिकों के भविष्य पर भी इसका बुरा असर पड़ता है और विधायक ने कहा कि नोएडा के विकास में श्रमिकों का पसीना और मेहनत ही शहर की सबसे बड़ी ताकत है और उन्होंने माना कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना सबका अधिकार है, लेकिन इसका समाधान केवल बातचीत और संवाद के माध्यम से ही संभव है और उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औद्योगिक विकास, सुरक्षा और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।