Noida News : अफवाहों पर विराम, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में- नोएडा पुलिस।

:- अफवाह फैलाने वालों पर FIR, पुलिस का सख्त संदेश

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : नोएडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 13 अप्रैल 2026 को श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान फायरिंग की सभी खबरें पूरी तरह फर्जी और भ्रामक हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित 14 मौतों और 32 घायलों की जानकारी को भी पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कहीं भी गोलीबारी नहीं हुई है और पुलिस के अनुसार, नोएडा के होजरी कॉम्प्लेक्स (फेज-2) और सेक्टर 60 सहित विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन हुए। हिंसा की स्थिति केवल एक स्थान पर बनी, जिसे न्यूनतम बल प्रयोग (जैसे आंसू गैस) के माध्यम से नियंत्रित कर लिया गया है और सोशल मीडिया पर 14 लोगों की मृत्यु और दर्जनों के घायल होने की खबर फैलाई गई थी, जिसे पुलिस ने पूरी तरह गलत बताया है और पुलिस जांच में सामने आया है कि इस प्रदर्शन को राज्य के बाहर के तत्वों द्वारा उकसाया गया था और अफवाहें फैलाने और जनता को उकसाने के आरोप में पुलिस ने दो ट्विटर हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस कमिश्नर का संदेश?

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबर या अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति सामान्य हो रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]