October 12, 2026

Noida News : नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों का हंगामा, पुलिस मौके पर तैनात, हालात तनावपूर्ण

1002406157

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। मजदूरों ने जमकर हंगामा किया, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।

इस मामले को लेकर जिला प्रशासन लगातार यह दावा करता रहा है कि उसने श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच मध्यस्थता कर दी है। वहीं, कल जिला अधिकारी (DM) और लेबर कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर ने श्रमिकों से अपील की थी कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें। प्रशासन का कहना था कि कंपनी मालिकों से लगातार बातचीत की जा रही है।
हालांकि, प्रशासन की अपील और दावों का असर आज जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिला। श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रदर्शन तेज कर दिया।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात को सामान्य करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Author

You may have missed