✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida Crime: नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोरी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है।थाना सेक्टर-63 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से 06 शातिर अभियुक्तों को जे ब्लॉक सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से 14 चोरी की मोटरसाइकिलें और 01 ऑटो बरामद किया गया है।
अपराध का तरीका!
यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर से वाहन चोरी कर उन्हें सुनसान जगहों पर छिपा देता था। इन वाहनों का उपयोग मोबाइल स्नैचिंग के लिए किया जाता था और बाद में इन्हें राहगीरों को कम दाम में बेच दिया जाता था और गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू सक्सेना,विपिन,अभिषेक,पवन,सुंदरम और समीर अंसारी शामिल हैं और यह मुख्य रूप से बदायूँ, मध्य प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में गाजियाबाद और नोएडा में रह रहे थे और पुलिस अब इन वाहनों के असली मालिकों की पहचान करने के लिए e-Court और UP Police Case Status पोर्टल के माध्यम से डेटा मिलान कर रही है।