अब नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, चाइनीज मांझे पर योगी का ‘जीरो टॉलरेंस’

UP में चाइनीज मांझे से मौत पर ऐतिहासिक फैसला, लगेंगी Murder की धाराएं

न्यूज़ डायरी टुडे, लखनऊ।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे से हो रही मौतों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अब ऐसी मौतों को हत्या (Murder) माना जाएगा और दोषियों के खिलाफ इसी श्रेणी में कार्रवाई होगी। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी हाल ही में सरकार को इसके निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे और मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि जब राज्य में चाइनीज मांझा पहले से प्रतिबंधित है, तो यह बाजार में खुलेआम कैसे बिक रहा है? और सभी जिलों के कप्तानों को दुकानों और गोदामों पर तत्काल छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दुकानदार या व्यक्ति इसकी बिक्री या भंडारण में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

6 महीने में 7 मौतें:

उत्तर प्रदेश में पिछले 6 महीनों के भीतर चाइनीज मांझे के कारण कम से कम 7 लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में 4 फरवरी 2026 को लखनऊ में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की गर्दन कटने से हुई मौत ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है और इस लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान की समीक्षा उच्च स्तर पर नियमित रूप से की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।