✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, ग्रेटर नोएडा
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में बुधवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ घरेलू कलह के कारण एक दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली और अपने तीन बच्चों को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। बता दें कि मृतक दंपती की पहचान श्रवण(पुत्र अमरनाथ पाल)और उनकी पत्नी नीलम के रूप में हुई है। ये मूल रूप से प्रयागराज के निवासी थे और शुरुआती जांच में पुलिस ने इस आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक विवाद और घरेलू कलह को मुख्य कारण बताया है।
बच्चे सुरक्षित मां और बाप की दुःख मृत्यु!
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और सभी को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने श्रवण और नीलम को मृत घोषित कर दिया है और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी जांच की जा रही है और दंपती ने अपने तीन बच्चों—वैष्णवी (10 वर्ष), वैभव (8 वर्ष) और लाडो (4 वर्ष)—को भी जहर दिया था। तीनों बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार, बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।