Noida Crime News : कर्मचारी ने ही किया अपहरण! अकाउंटेंट निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा

कर्मचारी ही निकला विलेन : ऑफिस के बाहर से अधिकारी को उठा ले गया था अकाउंटेंट, अब सलाखों के पीछे।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक ऑनलाइन कोचिंग कंपनी के कर्मचारी (अकाउंटेंट) ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही वरिष्ठ अधिकारी(Senior Officer) का अपहरण करने की कोशिश की और मारपीट कर लाखों रुपये लूट लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कर्मचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह घटना 18 मार्च 2026 को सेक्टर-136 स्थित कोचिंग कंपनी के पास पार्किंग एरिया में हुई और आरोपी अकाउंटेंट चन्द्र मोहन सारस्वत ने अपने 2-3 साथियों के साथ मिलकर सीनियर अधिकारी को जबरन उनकी कार से खींच लिया और अपनी कार में बैठा लिया। उनके साथ मारपीट की गई और डरा-धमकाकर 60,000 रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए और आरोपियों ने अधिकारी की कार में रखे 2 लाख 47 हजार रुपये नकद भी लूट लिए और बाद में उस रकम को अपने बैंक खातों में जमा करा दिया।

कार में बंधक बनाकर ट्रांसफर कराए थे लाखों रुपये; नोएडा पुलिस ने 100% रिकवरी का किया दावा।

इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर 19 मार्च को थाना फेस-2 में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने सेक्टर-91 बायोडावरसिटी पार्क के पास से दो अभियुक्तों को दबोच लिया गया और दोनों की पहचान चन्द्र मोहन सारस्वत (मुख्य आरोपी/अकाउंटेंट) एवं हनी बैसला के रूप में हुई है और पुलिस ने इनके कब्जे से 49,400 रुपये नकद,2,57,600 रुपये साइबर सेल की मदद से बैंक अकाउंट में फ्रीज करा दिए गए (यानी कुल शत-प्रतिशत राशि सुरक्षित) और घटना में इस्तेमाल की गई कार और पीड़ित का ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड बरामद किया है और पुलिस इस मामले में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.