Eid-ul-Fitr पर नोएडा हाई अलर्ट: नोएडा CP Lakshmi Singh के नेतृत्व में 5000 पुलिसकर्मी तैनात

:- ईद-उल-फितर पर नोएडा में सुरक्षा चक्र: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात।

Noida:पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गौतमबुद्ध
नगर पुलिस ने ईद-उल-फितर के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बता दें कि सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों, मस्जिदों और ईदगाहों के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर PRV (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) और PAC (प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी) के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है और सुरक्षा व्यवस्था की 24 घंटे निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के माध्यम से की जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी का उपयोग किया जा रहा है और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।

अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया एक्टिव हैं नोएडा पुलिस

अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है और सादे कपड़ों में सिविल पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में तैनात किया गया है और गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है ताकि त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]