Good News Noida : नोएडा पुलिस ने 50 लाख के 220 मोबाइल लौटाए, लोगों ने कहा ‘Thank You’

✍️ योगेश राणा

नोएडा पुलिस का ‘मिशन कनेक्ट’: ₹50 लाख के गुम हुए 220 मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Navratri special gift : नोएडा पुलिस ने गुम मोबाइल की तलाश में चलाया विशेष अभियान।अभियान में 220 मोबाइल फोन बरामद किए गए।मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 50 लाख बताई जा रही है।बरामद मोबाइल मालिकों को सौंप दिए गए।लोग गुम हुए मोबाइल मिलने से बेहद खुश दिखे।बाजार, बस स्टॉप,ऑटो स्टैंड सहित भीड़ – भाड़ वाले स्थानों पर हुई बरामदगी। बता दें कि पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 220 मोबाइल फोन बरामद किए हैं और बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल बाजार कीमत लगभग ₹50 लाख बताई जा रही है और पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में एक कार्यक्रम आयोजित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया और अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर लोग काफी खुश नजर आए और उन्होंने नोएडा पुलिस की इस कार्यप्रणाली की सराहना की‌।

पुलिस का यह अभियान ‘मिशन सहयोग’ या ‘सर्विलांस सेल’ के माध्यम से उन लोगों की मदद करने के लिए चलाया गया जिनके फोन गुम हो गए थे: एडीसीपी नोएडा

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। हमारी सर्विलांस और तकनीकी टीम ने कड़ी मेहनत कर बाजार, बस स्टॉप और ऑटो स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों से गुम हुए 220 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। आज हमने इन सभी फोन को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया है। नोएडा पुलिस का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके खोए हुए सामान को सुरक्षित वापस दिलाना भी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]