:- लैप्स बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी, नोएडा पुलिस ने 3 शातिर आरोपी दबोचे
:- सेक्टर-10 से चल रहा था बीमा धोखाधड़ी का खेल, 1.20 करोड़ रुपये फ्रीज
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida Crime: नोएडा पुलिस ने सेक्टर-10 स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए बीमा धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। बता दे कि पूरे प्रकरण में थाना फेस-1 पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और जिनकी पहचान वरुण शर्मा,मदन गुप्ता और प्रदीप वर्मा के रूप में हुई है और यह गैंग लोगों को उनकी लैप्स हो चुकी बीमा पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने या पॉलिसी मैच्योरिटी पर भारी मुनाफा देने का झांसा देकर फंसाता था और पुलिस ने मौके से ठगी में इस्तेमाल होने वाला 1 लैपटॉप और 8स्मार्टफोन,8 कीपैड फोन और 3 PNT (लैंडलाइन) फोन तथा 15कॉलिंग डेटा शीट (जिनमें संभावित पीड़ितों का विवरण था) जब्त की है।
धोखाधड़ी करने वाले के बारे में क्या कुछ बताया!
एडिशनल डीसीपी शव्या गोयल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि यह गिरोह अब तक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। इस मामले की विस्तृत जांच में i4C (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र) का भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि इनके पूरे नेटवर्क और बैंक खातों का पता लगाया जा सके और पुलिस अब इस गिरोह के डेटा के स्रोत और उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए फर्जी बैंक खातों की जांच कर रही है और प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस गैंग ने अब तक देशभर में सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है और पुलिस ने इनके 20 बैंक खातों में मौजूद लगभग 1.20 करोड़ रुपये फ्रीज करवा दिए हैं।