✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida Crime:नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधी समेत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।बता दें कि जो चार पहिया वाहनों से टायर और बैटरी चोरी करने में माहिर थे और नोएडा पुलिस (Noida Police) द्वारा सोम बाजार कट से गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विशाल शर्मा उर्फ ढोला (हिस्ट्रीशीटर अपराधी)
,विशाल त्यागी उर्फ अक्कू,उपेंद्र पाठक के रूप में हुई है और इनके कब्जे से 06 टायर (रिम सहित), 02 बैटरी, चोरी में प्रयुक्त वैगनआर कार, एक बड़ा कटर, जैक, दो पाने और अवैध हथियार (02 तमंचे व 01 चाकू) बरामद किया है।
अपराध का तरीका!
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय रिहायशी इलाकों में खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। जैक और पाने की मदद से टायर खोलना और कटर से तार काटकर बैटरी निकालना इनका मुख्य काम था। चोरी किए गए सामान को ये दिल्ली के बाजारों में बेचकर अवैध लाभ कमाते थे।
एडीसीपी ने क्या कुछ बताया!
एडिशनल डीसीपी शव्या गोयल ने बताया कि विशाल शर्मा उर्फ ढोला एक कुख्यात अपराधी है जिसकी पहले से आपराधिक हिस्ट्री रही है।पुलिस अब इनके अन्य साथियों और दिल्ली स्थित उन खरीदारों का पता लगा रही है जिन्हें ये चोरी का माल सप्लाई करते थे।