नोएडा दौरे पर बोले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय,सदन में उठेंगे 5 बड़े मुद्दे!

✍️ योगेश राणा।

:- नोएडा की ज्वलंत समस्याओं को विधानसभा में उठाएंगे माता प्रसाद पांडेय : आश्रय गुप्ता ।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय आज (2 फ़रवरी 2026) नोएडा के दौरे पर रहे। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करना और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करना था और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने नोएडा की ज्वलंत समस्याओं को सदन में उठाने का संकल्प लिया और उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी जनता के कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं या किसानों की जायज मांगों को अनसुना कर रहे हैं, उनके विरुद्ध विधानसभा में आवाज़ उठाई जाएगी और सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी और नेता प्रतिपक्ष सेक्टर 71 में लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव गौरव यादव के आवास पर आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इसके उपरांत, उन्होंने नोएडा महासचिव विकास यादव के निवास पर जाकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ,रविन्द्र यादव, मनोबार ख़ान , रामबीर यादव ,नकुल चौहान ,बब्बू यादव ,वीरपाल यादव ,वेदपाल यादव,अंकित यादव ,दिव्यांशु यादव, विभांशु यादव,लखन यादव,नीरज कुमार,देवेंद्रयादव ,राजेंद्र ,राजू ,बिजेंद्र ,राहुल ,अनिल ,पिंटू ,हेमंत शर्मा ,विपिन ,प्रभाकर झा ,विक्रांत गोस्वामी, शिवम,अंश,वंश सहित भारी संख्या में समर्थक शामिल थे।

इन मुद्दों को उठाएंगे विधानसभा में!

1-धारा 10 के नोटिस और किसानों की आबादी से जुड़े लंबित मामले,

2-किसानों को 5% विकसित भूखंड आवंटित करने की मांग,

3-विभिन्न सेक्टरों में फ्लैट्स की रजिस्ट्री न होने की समस्या,

4-कॉलोनियों में बिजली कटौती और बुनियादी सुविधाओं का अभाव,

5-हाई राइज सोसायटियों में बिल्डरों की मनमानी और सेक्टर 75 में प्राधिकरण द्वारा विकास कार्य न कराना