✍️ योगेश राणा।
न्यूज़ डायरी टुडे।
वाराणसी में यूपी एसटीएफ (UP STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बता दें कि यह मुठभेड़ मंगलवार (3 फरवरी 2026) की रात वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई। एसटीएफ टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर बनारसी यादव ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई पुलिस कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एसटीएफ टीम को मुठभेड़ स्थल से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
अपराध का इतिहास-?
बनारसी यादव वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की दिनदहाड़े की गई नृशंस हत्या का मुख्य आरोपी था। उस पर हत्या, लूट और अपहरण जैसे दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और महेंद्र गौतम हत्याकांड में बनारसी के साथ शामिल अन्य आरोपियों जैसे अरविंद यादव उर्फ फौजी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।